धनबाद, मार्च 26 -- जेपीएससी व अन्य संस्थाओं की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा/नियुक्ति परीक्षा का सेंटर शहरी क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों में ही बनाया जाएगा ताकि परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हो। जेपीएससी से मिले निर्देश के बाद जिला मुख्यालय से दूर-दराज वाले प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया जा रहा है। दूर-दराज वाले स्कूल-कॉलेजों के प्रस्ताव को हटाकर उसके बदले शहरी क्षेत्र में नए सेंटर की खोज की जा रही है। बीबीएमकेयू धनबाद समेत अन्य संस्थानों से परीक्षा केंद्र बनाने के लिए सहमति ली जा रही है। नई तिथि के अनुसार 26 अप्रैल को होनेवाले जेट (झारखंड पात्रता परीक्षा) के लिए धनबाद में 30 हजार परीक्षार्थियों का सेंटर बनाने की तैयारी है। संभावना है कि धनबाद में 76 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाए। जेपीएससी के निर्देशानुस...