मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहरी क्षेत्र के सभी हाईस्कूलों की हर सप्ताह जांच होगी। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने इसका निर्देश दिया है। इसमें पांच डीपीओ के साथ ही अन्य अधिकारी को भी लगाया जाएगा। शुक्रवार को बीबी कॉलेजिएट में जांच में शून्य उपस्थिति पाए जाने के बाद यह सख्ती की गई है। डीईओ ने कहा कि वर्ग शिक्षक की भी इसमें जवाबदेही तय की गई है। जिस कक्षा में बच्चों की उपस्थिति कम रहेगी, उसके लिए वर्ग शिक्षक जवाब देंगे। एक डीपीओ के जिम्मे होगा शहर का छह से सात स्कूल: डीईओ ने कहा कि इलाकावार स्कूलों को बांटकर अलग-अलग डीपीओ को जिम्मेदारी दी जा रही है। एक डीपीओ के जिम्मे छह से सात स्कूल होंगे। इसमें हाईस्कूल के साथ प्राइमरी-मिडिल स्कूल भी शामिल रहेगा। हर सप्ताह इसकी समीक्षा डीपीओ करेंगे और रिपोर्ट कार्यालय को सौंपेंगे। हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.