पलामू, मार्च 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण गैस सिलेंडर के उपभोक्ता पहले से परेशान थे अब गैस कंपनियों ने बुकिंग करने की अवधि बढ़ा दिया है। इस कारण उपभोक्ताओं की अब और परेशानी बढ़ गई है। पहले गैस सिलेंडर की बुकिंग 15 दिनों में उपभोक्ता करते थे,परंतु जब से मिडिल ईस्ट युद्ध शुरू हुआ तो गैस कंपनियों ने बुकिंग करने की अवधि में 15 दिनों से बढ़ाकर शहरी क्षेत्र में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के बुकिंग करने के लिए 45 दिन बाद तिथि निर्धारित की। इसके बाद अब शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता 25 दिन के बजाए 35 दिन बाद ही अपना गैस सिलेंडर की बुकिंग करा पाएगें। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के बुकिंग की अवधि अभी 45 दिन ही रखा गया है। स्वर्णा इंटरप्राईजेज के प्रबंधक माणिक चौबे ने कहा कि गैस कंपनियों ने शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं की गैस...