गढ़वा, दिसम्बर 22 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। करीब 16 लाख और 20 प्रखंडों वाला गढ़वा जिला सूबे के अंतिम छोर पर है। यह जिला यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ की सीमा पर अवस्थित है। अधिसंख्य ग्रामीण आबादी है। वहीं जिलांतर्गत तीन नगर निकाय हैं। उनमें गढ़वा नगर परिषद के अलावा मझिआंव और श्रीबंशीधर नगर नगर पंचायत शामिल हैं। गढ़वा नगर परिषद में 21 वार्ड हैं। वहीं मझिआंव में 12 और श्रीबंशीधर नगर में 17 वार्ड हैं। नगर परिषद गढ़वा में सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास किया गया है पर यह नाकाफी है। शहरी क्षेत्र के सोनपुरवा में अंतरराज्यीय बस स्टैंड का जीर्णोद्धार और सुविधाएं बढ़ने से राहत मिली है। वहीं कई इलाकों में बिजली, सड़क, शहरी जलापूर्ति सहित अन्य सुविधाओं को दुरूस्त करने का प्रयास किया गया है। नगर निकाय का चुनाव नहीं होने के कारण वार्डों तक प्राथमिकता के आधार पर योजनाओ...