मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहरी क्षेत्रों में अधिक जनसंख्या एवं बहुमंजिला भवनों के कारण जनगणना कर्मियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को प्रशासनिक समीक्षा में यह सामने आया। जनगणना को लेकर शहरी क्षेत्र समेत सभी प्रखंडों में अब तक हुए काम की समीक्षा में बताया गया कि ओवरऑल जिले में 84 फीसदी से अधिक हाउस सेंसस पूरा कर लिया गया है। वहीं, 35 लाख से अधिक लोगों की गणना पूरी हो चुकी है। हालांकि, निगम क्षेत्र में महज 38 फीसदी ही जनसंख्या गणना अब तक हो सकी है। इसके पीछे बहुमंजिला भवन और जनसंख्या घनत्व को कारण बताया गया है। यह भी पढ़ें- शहरी क्षेत्रों में अधिक जनसंख्या एवं बहुमंजिला भवनों से जनगणना में आ रहीं चुनौतियांजनगणना 2027 के तहत कार्य जनगणना 2027 के तहत जिले में हाउस लिस्टिंग एवं जनगणना कार्य तेज गति ...