हल्द्वानी, मार्च 17 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। बिजली के संकट से मंगलवार को भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार को लाइनों में आए फॉल्ट को ठीक करने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर काम जारी रहा। ऊर्जा निगम के अनुसार एक ही दिन में बिजली से जुड़ी 86 शिकायतें दर्ज की गईं। रविवार देर रात आंधी चलने से बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा था। कई इलाकों में सोमवार शाम तक आपूर्ति हो सकी थी। वहीं मंगलवार को भी सुबह से विभाग में बिजली से जुड़ी शिकायतें मिलनी शुरू हो गईं। इनमें अधिकांश रविवार रात को हुए नुकसान से जुड़ी थीं। अधिकारियों के अनुसार दिनभर में 86 शिकायतों का समाधान किया गया। इस दौरान एक से दो घंटे तक प्रभावित क्षेत्रों में बिजली गुल रही। सबसे ज्यादा दिक्कत लामाचौड़, फतेहपुर, दमुवाढूंगा, कठघरिया, कमलुवागांजा, फूलचौड़, ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.