देवघर, मार्च 29 -- देवघर,प्रतिनिधि। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल देवघर के सहायक विद्युत अभियंत लव कुमार ने जानकारी दी है कि शंख मोड़ में केबल लगाने का कार्य किए जाने के कारण 29 मार्च 2026 रविवार को 33/11 केवी पीएसएस सत्संग से निकलने वाले सत्संग टाउन फीडर पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि उक्त अवधि के लिए संत मेरी स्कूल, हिरणा जज क्वार्टर, हिरणा आंगनबाड़ी, हिरणा टीवी सेंटर सहित संबंधित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि 29 मार्च 2026 रविवार को मार्च 2026 क्लोजिंग को देखते हुए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय में राजस्व संग्रहण का कार्य यथावत चालू रहेगा। रविवार को भी सभी विद्युत उपभोक्ता अपना बकाया बिजली बिल कार्यालय में आकर जमा कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...