देवघर, जून 21 -- देवघर। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल देवघर के सहायक विद्युत अभियंता सह विद्युत एसडीओ लव कुमार ने जानकारी दी है कि 21 जून 2026 रविवार को पीएसएस कॉलेज से निकलने वाले 11 केवी शिवगंगा फीडर एवं 11 केवी टाउन-2 फीडर की विद्युत आपूर्ति पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक बाधित रहेगी। उक्त अवधि में 11 केवी शिवगंगा फीडर एवं 11 केवी टाउन- 2 फीडर में 11 केवी मेंटनेंस का कार्य किया जाएगा। अतः शिवगंगा के चारों तरफ डोमासी, शिवराम झा चौक, तक्षशिला विद्यापीठ , हिंदी विद्यापीठ, लक्ष्मीपुर चौक, वैद्यनाथ लेन, तिवारी चौक, बीएड कॉलेज, विलियम्स टाउन, हदहदिया पुल, हनुमान टिकरी सहित संबंधित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति उक्त अवधि के लिए बंद रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...