शहरी इलाके में आज 5 घंटे बिजली बाधित रहेगी
देवघर, मई 29 -- देवघर,प्रतिनिधि। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल देवघर के सहायक विद्युत अभियंता सह एसडीओ लव कुमार ने जानकारी दी कि 29 मई 2026 शुक्रवार को पीएसएस कॉलेज से निकलने वाले 11 केवी कांवरिया फीडर की विद्युत आपूर्ति पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि उक्त समय में देवघर स्टेशन के सामने 11 केवी मेंटनेंस का कार्य किया जाएगा। कहा कि मेंटनेंश का कार्य होने के कारण उक्त अवधि में देवघर स्टेशन, खिजुरिया, भूतबंगला, कांवरिया पथ, दुम्मा सहित संबंधित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति उक्त अवधि के लिए बंद रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.