भागलपुर, अगस्त 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने तटीय इलाकों में तबाही मचानी शुरू कर दी है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 स्थित कसबा गोलाघाट और सखीचंद घाट के कई घरों में गंगा का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ और गंदे पानी के ठहराव से क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। सबसे बड़ा संकट रात-दिन घरों में घुस रहे जहरीले जीव-जंतुओं से पैदा हो गया है, जिसके कारण लोग अनहोनी की आशंका से खौफजदा हैं। कसबा गोलाघाट के मेघु राम, मनोज राय, जोगेन्द्र दास और पूरण पासवान सहित कई परिवारों के आशियाने पानी में घिरे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार जमा हो रहे गंदे पानी से महामारी और गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर परिजन बेह...