बलरामपुर, मार्च 27 -- बलरामपुर, संवाददाता।राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत नव चयनित शहरी आशा कार्यकर्ताओं का आठ दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्रतिभागी आशाओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रस्तोगी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य व्यवस्था की अहम कड़ी हैं, जो जमीनी स्तर पर लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का कार्य करती हैं। उन्होंने नवचयनित आशाओं से अपील की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करें तथा अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने आशाओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.