शहरी आवास योजना में अनियमितता का आरोप
शाहजहांपुर, जून 2 -- ददरौल। विकासखंड भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत मिश्रीपुर में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान माया देवी और भाजपा नेता रूपराम वर्मा ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत मिश्रीपुर के कुछ लोगों ने शहर के मोहल्लों से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत करा लिए हैं। आरोप है कि इन आवासों का निर्माण दलालों के माध्यम से कराया जा रहा है, जबकि लाभार्थी ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं। शिकायत में बताया गया है कि ऐसे कुल पांच आवास स्वीकृत हुए हैं। इनमें दो आवास मोहल्ला बिजलीपुरा और एक मोहल्ला भारद्वाजी क्षेत्र से स्वीकृत बताए गए हैं। प्रधान ने मामले को नियम विरुद्ध बताते हुए जिलाधिकारी से जांच कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.