शहरी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता : मंत्री
भागलपुर, जून 16 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। टीएनबी कॉलेजिएट इंटर स्कूल परिसर में पार्क निर्माण के लिए सोमवार को नगर विकास मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने शिलान्यास किया। केन्द्र प्रायोजित अमृत मिशन 2.0 योजना के तहत इस पार्क का निर्माण कराया जाएगा। मौके पर नगर मंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाएगा। अमृत मिशन के तहत इसके लिए कई योजनाओं को गति दी जा रही है। स्थानीय पार्षद एवं भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पथ निर्माण मंत्री ई़ं शैलेन्द्र, विधायक रोहित पाण्डेय, मेयर डॉ. बसुंधरा लाल आदि भी मौके पर मौजूद रहे। नगर विकास मंत्री ने इस पार्क के निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.