शहरी अर्थव्यवस्था में गिग वर्कर्स की भूमिका महत्वपूर्ण : नीतीश मिश्रा
पटना, जून 23 -- नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने मंगलवार को राजधानी में गिग वर्कर्स के लिए बने एसी लाउंज का निरीक्षण किया। उन्होंने गांधी मैदान गेट नंबर चार और आयकर गोलंबर के पास बने लाउंज में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इसके संचालन एवं रखरखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी अर्थव्यवस्था में गिग वर्कर्स की भूमिका महत्वपूर्ण है। मंत्री ने गिग वर्कर्स के साथ संवाद भी किया। उनके कार्य अनुभव, दैनिक चुनौतियों व आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। खाद्य सामग्री, आवश्यक वस्तुओं एवं विभिन्न सेवाओं को जल्दी पहुंचाने में इनकी भागीदारी है। ऐसे कर्मियों के लिए बेहतर कार्य परिवेश एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।पटना यह भी पढ़ें- शहरी अर्थव्यवस्था में गिग वर्कर्स की भूमिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.