लखनऊ, मई 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के खतरे से निपटने के लिए गुरुवार को राजधानी लखनऊ में उच्च स्तरीय परामर्श आयोजित हुआ। स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में योजना भवन सभागार में आयोजित इस बैठक में स्थानीय स्तर पर लागू किए जा सकने वाले ठोस उपायों पर मंथन किया गया। इस परामर्श में सामने आया कि तेजी से शहरीकरण कर रहे उत्तर प्रदेश के सामने जलवायु परिवर्तन से जुड़े खतरे तेजी से बढ़ रहे हैं।

गर्मी का प्रभाव बार-बार पड़ रही भीषण गर्मी का असर न सिर्फ जनस्वास्थ्य पर पड़ रहा है बल्कि आजीविका और आर्थिक उत्पादकता भी प्रभावित हो रही है। वैज्ञानिक अध्ययनों के हवाले से बताया गया कि दुनिया के 200 शहरों में किए गए अध्ययन में 57 शहर भारत के हैं, जहां...