गोंडा, नवम्बर 16 -- गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में वन वर्ल्ड, वन हेल्थ मानव, पशु एवं पर्यावरणीय कल्याण के लिए एकजुट विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। यह आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. धनंजय एस कोटास्थाने के नेतृत्व में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद एवं भारतीय सामुदायिक चिकित्सा संघ के सहयोग से हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. धनंजय कोटास्थाने ने वन हेल्थ दृष्टिकोण की प्रासंगिकता पर बल देते हुए बताया कि वैश्वीकरण, शहरीकरण एवं जलवायु परिवर्तन रोगों की गतिशीलता को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा पेशेवरों एवं विद्यार्थियों को मानव पशु एवं पर्यावरणीय स्वास्थ्य की परस्पर कड़ियों के प्रति संवेदनशील बनाना और उभरती सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए सहयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.