कोडरमा, अप्रैल 11 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। नगर परिषद द्वारा वर्ष 2026 के लिए नए होल्डिंग टैक्स में कमी की गई है। इस फैसले से शहर के आवासीय एवं व्यावसायिक दोनों वर्गों को सीधा लाभ मिलेगा। नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने इस ऐतिहासिक निर्णय पर विस्तृत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि शहरवासियों के लंबे संघर्ष और भरोसे का परिणाम है। उन्होंने कहा,"काफी समय से झुमरी तिलैया के लोग होल्डिंग टैक्स में कमी की मांग कर रहे थे। हमने इस मुद्दे को प्राथमिकता में रखा और लगातार प्रयास किया। कोडरमा उपायुक्त सहित संबंधित पदाधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपा गया, बैठकों में इस विषय को प्रमुखता से उठाया गया और हर स्तर पर शहरवासियों की आवाज को पहुंचाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.