कोडरमा, मार्च 19 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। चैत्र नवरात्र पर शहर के समाजसेवी वीरेंद्र यादव ने आध्यात्मिक आस्था के साथ नववर्ष की शुरुआत की। नवरात्र के प्रथम दिन वे कोडरमा गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गौ माता को केला खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और नववर्ष के मंगलमय होने की कामना की। वीरेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ सेवा का विशेष महत्व है और ऐसे पावन अवसरों पर सेवा व श्रद्धा से जुड़ना व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नवरात्रि के दौरान भक्ति के साथ-साथ सेवा भाव को भी अपने जीवन में अपनाएं। इस मौके पर गौशाला के सदस्य एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...