सहारनपुर, मार्च 3 -- सहारनपुर। होली के पर्व पर शहरवासियों को पानी की कमी न हो, इसके लिए जल विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। विभाग के अनुसार 254 छोटे-बड़े नलकूपों से रात्रि दस बजे तक लगातार जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि त्योहार के दौरान किसी क्षेत्र में परेशानी न आए। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए 16 चलित टैंकरों की तैनाती की गई है, जिससे जरूरत पड़ने पर प्रभावित इलाकों में तुरंत पानी पहुंचाया जा सके। इसके अलावा 13 नलकूपों पर जनरेटर की व्यवस्था भी की गई है, ताकि बिजली बाधित होने की स्थिति में भी जलापूर्ति सुचारु रूप से जारी रहे। अधिकारियों ने नागरिकों से पानी का सदुपयोग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.