देवघर, मार्च 3 -- देवघर। गर्मी का मौसम दस्तक दे रहा है और इसके साथ ही एक बार फिर शहरवासियों के मन में पानी की किल्लत को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। हर साल की तरह इस वर्ष भी तापमान में बढ़ोतरी के शुरुआती संकेत मिलते ही लोगों के बीच जल संकट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। शहर के अधिकांश हिस्से लंबे समय से जल संकट से जूझ रहे हैं। वर्ष भर पानी के लिए संघर्ष करने वाले लोगों को गर्मी के मौसम में स्थिति और अधिक विकट होने की आशंका सताने लगती है। शहर के अधिकांश जगहों पर सप्लाई वाटर की आपूर्ति नहीं होती है। जहां सप्लाई वाटर की आपूर्ति भी की जाती है। वहां नियमित रुप से पानी नहीं पहुंचता है। अधिकांश चापाकल जर्जर और खराब हो गए हैं। नियमित सफाई के अभाव में जगह-जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है। नालियां कचरे और गंदगी से भरी पड़ी है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.