प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यातायात पुलिस के तमाम दावों के बावजूद शहरवासियों को रोजाना लगने वाले जाम से निजात नहीं मिल रही है। खासकर सुबह और शाम ऑफिस के समय जाम में फंसने से नौकरीपेशा वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश प्रमुख मार्गों पर वाहनों का लंबा रेला लगने से दोपहिया वाहन तक निकलना मुश्किल हो जाता है। वहीं गर्मी और तीखी धूप के बीच जाम में फंसना परेशानी का सबब बन रही है।शहर के सिविल लाइंस, रेलवे स्टेशन मार्ग, चौक, जानसेनगंज, धूमनगंज, खुल्दाबाद आदि प्रमुख मार्गो पर रोजाना जाम में वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलती है। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए, जिससे दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, व्यापारियों और पर्यटकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।...