शहरवासियों के लिये मुसीबत बनी पाइपलाइन के लिये तोड़ी गई सड़क
कुशीनगर, मई 15 -- कुशीनगर। शहर में पाइप लाइन बिछाने के लिए विभिन्न मोहल्लों में खोदी गई सड़कें अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई हैं। पाइप लाइन डालने के बाद कार्यदायी संस्था द्वारा सड़कों को समतल नहीं कराया गया, जिससे शहर की कई प्रमुख सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। गड्ढों में जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे आये दिन लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं।
पाइप लाइन परियोजना का कार्य शहर के विभिन्न मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर पाइप लाइन परियोजना के तहत सड़क खोदकर पाइप डाले गए हैं। पाइप लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत अधूरी छोड़ दी गई। कई स्थानों पर मिट्टी डालकर खानापूर्ति की गई, जो बारिश होते ही धंस गई। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.