पाकुड़, मई 20 -- प्रखंड के शहरग्राम पंचायत के शहरग्राम गांव में मंगलवार को ग्राम सभा का तथा जल चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें जल सहिया रुक्मिणी देवी ने ग्रामीणों को जल की गुणवत्ता तथा इस पर आने वाले संकट से निपटने के बारे में जानकारी दी। जल चौपाल में फ्लोराइड की समस्या और उससे जुड़े समाधान के बारे में बताया गया। इस सभा में बताया गया कि पृथ्वी पर विद्यमान संसाधनों में जल सबसे महत्वपूर्ण है। जल का सबसे शुद्धतम रूप प्राकृतिक जल है। हालांकि यह पूर्णत: शुद्ध रूप से नहीं पाया जाता है। कुछ अशुद्धियां जल में प्राकृतिक रूप से भी पाई जाती है तथा जल के भौतिक रासायनिक एवं जैविक गुणवत्ता पर भी चर्चा किया गया। साथ में यह भी बताया गया कि दूषित जल के कारण हमारे शरीर में बीमारी होती है इसलिए हमें दूषित जल पीना नहीं चाहिए। हम जल को बिना जांच किए पीते हैं त...