नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस समय ऊहापोह की स्थिति में फंसे हुए हैं। पाकिस्तानी सेना ने POK की जनता के ऊपर जमकर आत्याचार किए हैं। पिछले कुछ महीनों से चले आ रहे प्रदर्शन में पाकिस्तानी सेना की गोलियों से कई प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है। ऐसे में अब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन चीफ नवाज शरीफ की इस मामले पर एंट्री हुई है। शहबाज शरीफ, उनके भाई नवाज शरीफ और भतीजी मरियम नवाज पीओके के मुज्जफराबाद पहुंचे हैं। इन तीनों का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब स्थानीय प्रशासन बढ़ते आंदोलन की वजह से दबाव में है। पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शरीफ परिवार के इन तीन बड़े नामों ने मुजफ्फराबाद पहुंच कर स्थानीय नेताओं से बात की। इस बातचीत के दौरान मुख्य रूप से प्रदर्शनकारियों की मांगों पर चर...