नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- पाकिस्तान में छोटे व्यापारियों और दुकानदारों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर उतर आया है। सरकार द्वारा पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनों की स्थापना को अनिवार्य बनाने के फैसले के खिलाफ व्यापारी संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है कि यह कदम छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ डालेगा और कर अधिकारियों को उत्पीड़न व रिश्वतखोरी के नए अवसर प्रदान करेगा। इस्लामाबाद में आयोजित एक बड़ी रैली में व्यापारियों ने 16 जनवरी को राष्ट्रव्यापी बंद हड़ताल की धमकी दी है और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। डॉन अखबार के अनुसार, यह चेतावनी इस्लामाबाद में आयोजित एक विरोध रैली के दौरान दी गई, जहां व्यापारियों ने फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (एफबीआर) के निर्देश के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आबपारा चौक से रेड जोन की ओर मार्च ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.