नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- Iran-America Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम कराने की वाहवाही ले रहे पाकिस्तान की असलियत सामने आ गई है। खबर है कि जब अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर फैसला हो रहा था, ठीक उसी समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ एक्स पर अमेरिका से ईरान को दी गई चेतावनी की डेडलाइन दो सप्ताह बढ़ाने का अनुरोध कर रहे थे। अमेरिकी मीडिया में आई रिपोर्टों के अनुसार इस मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की सोशल मीडिया पर सक्रियता से ज्यादा अमेरिका के कूटनीतिक चैनल सक्रिय थे। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप से ईरान के लिए मंगलवार शाम की डेडलाइन बढ़ाने के लिए एक पब्लिक अपील पोस्ट की। ट्रंप की ईरान के लिए रात आठ बजे की डेडलाइन तेजी से पास आ रही थी और पाकिस्तान दोनों पक्षों के लिए एक रास्ता...