अलीगढ़, अप्रैल 12 -- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में छात्र के कमरे से पिस्टल की मैग्जीन, कारतूस, फर्जी अभिलेख व अन्य संदिग्ध सामान मिलने के बाद फरार मुख्यारोपी शहबाज के दिल्ली भागने की आशंका है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं, दूसरे आरोपी आकिल का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस दोनों के करीबियों पर भी नजर रख रही है। बीते सोमवार को क्वार्सी थाना क्षेत्र के एफएम टॉवर इलाके में हुई फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। इस आधार पर गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान शहंशाहबाद निवासी शहबाज के रूप में हुई, जो एएमयू में एमसीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसकी तलाश में पुलिस ने सर जियाउद्दीन हॉल के जफर अहमद सिद्दीकी होस्टल के कमरे में दबिश दी, जहां से 26 प्रमाण पत्र (असली व जाली), लैपटॉप, नकली नोट, पिस्टल की मैग्जीन, कारतूस, पैनकार्ड, आधार, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.