कानपुर, मई 15 -- रसूलाबाद, संवाददाता। इन दिनों पड़ रही तेज धूप व गर्मी लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। शुक्रवार को शहबाजपुर गांव में एक परिवार के तीन बच्चे व बुजुर्ग महिला की उल्टी दस्त से हालत बिगड़ गई। जानकारी पर पहुंची एंबुलेंस से सभी को सीएचसी लाया गया जहां डाक्टर ने उपचार शुरू किया। थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी रामू ने बताया कि पुत्र चार वर्षीय वैभव,तीन वर्षीय हर्ष व पुत्री सीता, पत्नी सूरजमुखी के पेट में अचानक दर्द होने लगा। असालतगंज स्थित एक निजी चिकित्सक से दवा लेकर आए लेकिन कोई फायदा नहीं मिला । शुक्रवार दोपहर हालत बिगड़ने लगी। यह भी पढ़ें- अब एमपी के श्योपुर में तरबूज खाने से शख्स मौत; बेटे की हालत नाजुक, क्या लक्षण? उल्टी व दस्त सभी को शुरू हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को सीएचसी लाया गया जहां डाक्टर ने उपचार किय...