शहनाई की गूंज के बीच 73 जोड़ों ने लिए फेरे, एक का हुआ निकाह
गंगापार, जून 23 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अंजना गांव स्थित सागर रिसॉर्ट में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। शहनाई की मधुर धुन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 73 हिंदू जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए एक-दूसरे को जीवनसाथी बनने का संकल्प लिया, जबकि एक मुस्लिम जोड़े का धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार निकाह संपन्न कराया गया। समारोह में पहुंचे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद रहे।मुख्य अतिथि ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सरकार की सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सहारा साबित हो रही है। यह भी पढ़ें- शहनाई की गूंज के बीच 73 जोड़ो ने लिए सात फेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.