नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- शहद का इस्तेमाल घरों में कई तरह से किया जाता है। कोई इसे सुबह गुनगुने पानी के साथ पीता है, तो कोई खाने-पीने की चीजों में मिलाकर खाता है। बाजार में कई तरह के शहद मिलते हैं, ऐसे में यह समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है कि कौन सा शहद अच्छा है। शहद को लेकर आपने भी कई घरेलू तरीके सुने होंगे, जिनसे उसके असली या नकली होने का पता लगाने की बात कही जाती है। ऐसा ही एक तरीका है शहद को पानी में डालकर देखना। लेकिन क्या वाकई इस तरीके से शहद की पहचान हो सकती है? आइए, जानते हैं।पानी में घुल जाए तो क्या शहद नकली है? सिर्फ पानी में शहद के घुलने से यह नहीं कहा जा सकता कि वह नकली है। शहद में पहले से ही मीठा रस होता है, जो पानी में मिल सकता है। कुछ शहद पानी में जल्दी घुल जाते हैं, जबकि कुछ देर तक गिलास के नीचे बैठे रह सकते हैं। ऐसा शहद कि...