गोंडा, अगस्त 13 -- गोण्डा। ग्राम झूरी कुइयां में मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत केन्द्रीय रेशम बोर्ड व रेशम निदेशालय ने कृषक प्रशिक्षण कराया। वैज्ञानिक-डी डॉ. राम लखन राम ने उन्नत शहतूत किस्म विश्वेश्वर सी-2038 और शूट रीयरिंग तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांच वर्षो में शहतूत खेती डेढ़ गुना और कच्चे रेशम का उत्पादन दोगुने से अधिक करने का लक्ष्य है। प्रतिभा यादव ने मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना की जानकारी दी। किसानों को तकनीकी समस्याओं के समाधान और निरंतर मार्गदर्शन का भरोसा दिया गया। यह भी पढ़ें- किसानों को दी शहतूत की उन्नत खेती की जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...