मिर्जापुर, मई 12 -- चुनार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जौगढ़ गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध हाल में शहतूत के पेड़ में फंदे पर लटकता महिला का शव मिला। पुलिस शव कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है। सक्तेशगढ़ चौकी क्षेत्र के जौगढ़ के पतार गांव निवासी 38 वर्षीय सीता पत्नी अर्जुन बनवासी अपने मायके में रहती थी। पति अर्जुन ने बताया कि रविवार की रात पत्नी ने परिवार के साथ भोजन किया, उसके बाद अपने कमरे में सोने चली गई। देर रात वह कब घर से बाहर निकली, किसी को कुछ पता नहीं चला। सुबह जब घर के पीछे गए तो देखा शहतूत के पेड़ की डाली में साड़ी के सहारे सीता का शव फंदे पर लटक रहा था। यह भी पढ़ें- पेड़ की डाल से लटकता मिला था घर से कुछ दूरी पर युवती का शव घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चुनार पुलिस ने शव ...