हाथरस, मार्च 9 -- सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामई में सोमवार को एक 56 वर्षीय मजदूर का शव शहतूत के पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बेटे ने हत्या की आंशका जाहिर की है। जानकारी के अनुसार गांव बरामई निवासी बारी लाल (56) पुत्र बनी सिंह ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करते थे। सोमवार सुबह करीब 10 बजे गांव से बाहर खेत में लगे शहतूत के पेड़ पर उनका शव लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा। यह खबर गांव में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मृतक के पुत्र संजय ने बताया कि उनके पिता का गांव में किसी से कोई विवाद या रंजिश नहीं थी। उन्होंने आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि उनके पिता की हत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.