हरिद्वार, अगस्त 8 -- हरिद्वार। श्रावण मास में चंडीघाट स्थित घाट से शंकर और सावित्री बने दंपति ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शनिवार को दोबारा कांवड़ जल उठाया। दंपति हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपनी जन्मभूमि बहेड़ी गुर्जर के लिए रवाना हुआ। वहां शिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने की बात कही गई है। कांवड़ यात्रा शुरू करने से पहले दंपति ने तीर्थाचार्य संत राम विशाल दास महाराज से आशीर्वाद लिया। संत राम विशाल दास महाराज के मार्गदर्शन में पंडितों ने वैदिक रीति से गंगाजल का पूजन कराया। इस दौरान हितेश दास महाराज, महातार शास्त्री समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे। इसके बाद दंपति ने परमपूज्य बाबा हठयोगी महाराज से भी आशीर्वाद लिया। बताया गया कि इसी श्रावण मास में दंपति दूसरी बार कांवड़ जल लेकर निकले हैं। इससे पहले एक अगस्त को आयोजित एक्...