मेरठ, सितम्बर 2 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुख्यात शहजाद भट्टी गैंग के खिलाफ कार्रवाई में अहम भूमिका निभाने वाले मेरठ में एटीएस के सब इंस्पेक्टर अमित भाटी को लखनऊ में आयोजित हिंदुस्तान शौर्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने अमित भाटी को सम्मान प्रदान किया। शहजाद भट्टी गैंग के खिलाफ चलाए गए अभियान में अमित भाटी की भूमिका को महत्वपूर्ण माना गया। पश्चिमी यूपी में सक्रिय इस कुख्यात गैंग पर कार्रवाई के दौरान एटीएस टीम ने लगातार इनपुट जुटाकर अभियान चलाया। गैंग की गतिविधियों पर शिकंजा कसने और उसके नेटवर्क को ध्वस्त करने की कार्रवाई में अमित भाटी का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- शौर्य सम्मान से सम्मानित हुआ आरक्षी अमित भाटी को मिले इस सम्मान के बाद मेरठ पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...