नई दिल्ली, जुलाई 31 -- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना बायो भी बदल दिया है और उससे भाजपा का जिक्र हटा दिया है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। सीएनएन न्यूज18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पूनावाला ने पार्टी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक शहजाद पूनावाला ने अपने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। हालांकि इस फैसले को लेकर अभी तक पार्टी या उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन एक्स पर पूनावाला ने खुद अपना अपडेटेड बायो शेयर किया है। बायो में भाजपा का जिक्र नहीं है। यह भी ...