शहजाद पूनावाला कांग्रेस में जाने को तैयार, शर्त रखी; पैसों के कारण छोड़ी भाजपा
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- शहजाद पूनावाला ने भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। अब उन्होंने इसकी वजह भी खुलकर बता दी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने आर्थिक कारणों की बात कही थी। खास बात है कि इस दौरान उन्होंने कांग्रेस में जाने के सवाल का भी जवाब दिया। हालांकि, अब तक पार्टी ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। पूनावाला पहले भी आर्थिक और व्यक्तिगत कारणों के बारे में बता चुके हैं। एनडीटीवी से बातचीत में पूनावाला ने बताया है कि पार्टियां अपने कार्यकर्ताओं को कुछ भुगतान नहीं करतीं। उन्होंने कहा, 'मुझे किराया देना होता है। मेरा मकान मालिक घर इसलिए मुफ्त में नहीं दे देगा, क्योंकि मैं भाजपा से हूं। वह 1 तारीख को किराया मांगता है। राजनीतिक दल कार्यकर्ताओं को पैसे नहीं देते हैं।'वजह भी बताई उन्होंने कहा, 'भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.