नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- अगर कोई आपसे कहे कि केंद्रीय मंत्री किरन रीजीजू, कांग्रेस के दिग्गज सांसद शशि थरूर, भाजपा के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास एक ही रंग में रंग गए हैं, तो क्या आपको यकीन होगा? सुनने में यह भले ही अटपटा लगे लेकिन ये सारे नेता आजकल इंटरनेट के एक ट्रेंड में रंगे नजर आ रहे हैं। यह ट्रेंड है 80s का। इनके अलावा कई अन्य हस्तियों ने भी इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। लेकिन आखिर यह ट्रेंड है क्या? दरअसल इंस्टाग्राम और एक्स पर इन दिनों '1980s AI फोटो ट्रेंड' की धूम मची हुई है। इस ट्रेंड के तहत लोग अपनी मौजूदा तस्वीरों को एआई (AI) टूल के जरिए 80 के दशक के रेट्रो लुक में बदल रहे हैं। आम यूजर्स के साथ-साथ कई क्रिकेटर्स, एक्टर्स और नेता भी खुद को 80...