कौशाम्बी, अप्रैल 19 -- कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के मद्देनजर शनिवार रात एसपी ने पांच उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। इनमें दो दरोगाओं को लाइन हाजिर किया है। माना जा रहा है कि जल्द ही थानेदारों को भी इधर से उधर किया जाएगा। शहजादपुर चौकी प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह और कोखराज थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। लाइन में रहे एसआई अंशुमान मिश्रा को सैनी थाने की सीसी टीम का प्रभारी बनाया गया है। मंझनपुर कोतवाली के दरोगा रणजीत सिंह को स्थानीय कस्बा चौकी का प्रभार दिया गया है। वहीं, पिपरी थाने के दरोगा जनार्दन सिंह को शहजादपुर चौकी की कमान सौंपी गई है।गौरतलब है कि एसपी ने हाल ही में कौशाम्बी जिले का कार्यभार ग्रहण किया है। विभागीय चर्चा है कि शीघ्र ही वह थानेदारों के कार्यक्षेत्र में भी उलटफेर करेंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.