कौशाम्बी, मार्च 22 -- शहजादपुर गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे धू-धूकर जलने लगा। ट्रांसफार्मर में आग लगने से केबल से चिंगारी उठने लगी। लोगों ने सप्लाई बंद करवाकर आग पर काबू पाया। घटना के बाद से गांव के 50 घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। शहजादपुर के ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति देने के लिए विभाग ने 250 केवीए का ट्रांसफार्मर बस्ती के अंदर लगा रखा है। रविवार की सुबह ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर की आग केबल में लग गई और चिंगारी दूर-दूर तक गिरने लगी। नजारा देख घबराए लोगों ने घटना की जानकारी उपकेंद्र के जेई को दिया। आपूर्ति बाधित होने पर फायर ब्रिगेड की टीम व स्थानीय लोगों ने धधक रहे ट्रांसफार्मर की आग पर काबू पाया। आग बुझाने से बगल स्थित फरीद सेठ का घर बाल-बाल आ...