रामपुर, मार्च 18 -- रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही सड़क हादसे सोमवार देर रात को हुए। परिजनों की सूचना पर शहजादनगर थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पहला हादसा करीब आठ बजे हुआ। शहजादनगर थाना क्षेत्र के भंडपुरा गांव निवासी महेंद्र (55) बीमार चल रहे थे। रात को खाना खाने के बाद वह घूमने के लिए सड़क किनारे आए थे। जैसे ही वह पैदल भंडपुरा गांव के सामने पहुंचे तो एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।उधर, दूसरा हादसा करीब नौ बजे के आसपास हुआ। इसमें शहजादनगर थाना क्षेत्र के कानपुर गांव निवासी शिवम (38) एक प्राइवेट बैंक में कार्य करता था। वह बैंक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह बाइक से शहजादनगर थाना क्षेत्र के भड़पुरा गांव के सामने पहुंचा तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.