रामपुर, अप्रैल 19 -- रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बरेली जिले के जगतपुर गांव निवासी अर्जुन बाइक से रामपुर से बरेली की ओर जा रहे थे। रास्ते में शंकरपुर गांव के पास सड़क किनारे खराब खड़े डीसीएम से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्जुन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही शहजादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार डीसीएम सड़क किनारे खराब हालत में खड़ा था, जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यह भी पढ़ें- डीसीएम से टकराई बाइक,बरेली से युवक की मौत पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- ट्रक की चपेट में आने से बुलेट सवार रिटायर्ड फौजी की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.