प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। खुद पर जान माल के खतरे का हवाला देकर शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने वाले 11 लोग अलग-अलग जगह पर खुद आपराधिक मामलों में पंजीकृत हो गए। जिसके बाद इनकी रिपोर्ट पहुंची और डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी के लाइसेंस निरस्त कर दिए। इन 11 में चार रिवॉल्वर, पांच डबल बैरल और दो रायफल के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।करछना निवासी विद्याशंकर पांडेय पर शस्त्र लेकर उनके ऊपर गांव के आशीष कुमार पांडेय को आए दिन जान से मारने की धमकी देने और हुए हमलों की पुलिस विभाग से रिपोर्ट जाने के बाद लाइसेंस निरस्त किया गया है। सरायइनायत के राजेश प्रताप सिंह पर तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ और पांच वर्ष की सजा सुनाई गई। जिसके कारण पुलिस उपायुक्त की रिपोर्ट के आधार पर रिवॉल्वर का लाइसेंस निरस्त किया गया। पिपरी कौशाम्बी के शाहि...