शस्त्र लाइसेंस के नाम पर फर्जीवाड़ा
फरीदाबाद, मई 29 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। तिगांव क्षेत्र में फर्जी तरीके से शस्त्र लाइसेंस बनवाने और महंगे हथियार दिलाने के नाम पर लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे फर्जी लाइसेंस तैयार करने वाला बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। शिकायतकर्ता मनीष डागर ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई कुलवंत डागर वर्ष 2015 से भारतीय सेना में कार्यरत है और वर्तमान में उसकी तैनाती पठानकोट, पंजाब में है। शिकायत के अनुसार उनके रिश्तेदार नवीन डागर के माध्यम से संपर्क ओमबीर निवासी फतेहपुर बिल्लौच से हुआ था। ओमबीर ने खुद को सेना से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए भरोसा दिलाया कि वह अपने संपर्कों के माध्यम से आसानी से शस्त्र लाइसेंस बनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.