हरदोई, फरवरी 14 -- हरदोई। कलेक्ट्रेट में शस्त्र लाइसेंस की गायब फाइल के मामले में जिलाधिकारी के दखल देने के बाद गायब पत्रावली बरामद हो गई है। सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर कर एक वैध आवेदन को जानबूझकर गायब करने के आरोप में पूर्व शस्त्र लिपिक सहित तीन लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। फाइलों से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। नयागांव हबीबपुर निवासी श्रीशचंद्र बाजपेई ने 2015 में अपने दिवंगत पिता के 12 बोर शस्त्र लाइसेंस को अपने नाम विरासत में स्थानांतरित कराने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि तत्कालीन शस्त्र लिपिक व उसके दो सहयोगियों ने फाइल को दबाए रखा। शिकायतकर्ता पूरे मामले को हाईकोर्ट ले गए। वहां से निर्देश जारी होने के बाद फाइल की खोजबीन शुरू हुई। इस बीच बिना किसी सक्षम अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.