शस्त्र तस्करी के आरोप में जेल भेजे गए दो एएमयू छात्रों की रिमांड रद्द
अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइन पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाते व अवैध शस्त्रों की तस्करी के आरोप में जेल भेजे गए एएमयू के दो छात्रों का हाईकोर्ट ने रिमांड रद्द कर दिया। साथ ही दोनों को तत्काल रिहा करने के आदेश दिए हैं। सात मई को थाना सिविल लाइन, थाना क्वार्सी व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग की संयुक्त टीमों ने पंजीपुर रोड स्थित खंडहर पड़े किले में अवैध असलाहों की खरीद फरोख्त व सप्लाई करने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इसमें फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के इस्लाम गंज स्टेशन रोड निवासी शहवान खान व नगला पटवारी गली नंबर सात निवासी मो. अर्सलान भी शामिल थे। पुलिस का कहना था कि ये लोग डकैती की तैयारी में थे। साथ ही इन पर पिस्टल तस्करी करने का भी आरोप लगाया गया। इनको जेल भेजने के दौरान इनके अधिवक्ता मो. जोरेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.