रांची, फरवरी 12 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त ने शस्त्र जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। पूर्व में निर्धारित 6 फरवरी की जगह अब सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को 15 फरवरी तक अपने शस्त्र अनिवार्य रूप से जमा करने का निर्देश दिया गया है। आदेश के अनुसार, लाइसेंसधारी अपने शस्त्र संबंधित थाना/ओपी या अधिकृत शस्त्र एवं कारतूस विक्रेता की दुकान में जमा कर सकते हैं। प्रशासन ने समय-सीमा के भीतर शस्त्र जमा करने की अपील की है। निर्वाचन की समाप्ति के बाद नियमानुसार शस्त्रों की विमुक्ति की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.