सीवान, अप्रैल 20 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के होम्योपैथिक क्लिनिक में डॉ राजन शाही की अध्यक्षता में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ राजन शाही, पूर्व सैनिक जयप्रकाश सिंह, व्यवसायी अशोक सिंह, समाजसेवी दिनेश प्रसाद राय, पूर्व शिक्षक माधव सिंह व अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ राजन शाही ने भगवान परशुराम के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश व समाज की तरक्की के लिए भगवान परशुराम के बताए रास्ते युगों युगों तक अनुकरणीय रहेंगे। यह दिन हमारे लिए गर्व का दिन है। भगवान परशुराम धर्म की रक्षा, अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई व असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक हैं। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम न्याय, पराक्रम और धर्म के प्रतीक: मनोज उनके बताए रास्ते पर चलना ही भगवान...