भागलपुर, मार्च 24 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थाना पुलिस ने शस्त्र अधिनियम से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। पहले मामले में धरहरा थाना कांड संख्या-42/26 के तहत प्राथमिकी अभियुक्त हृदय नारायण यादव पिता राम रूप यादव, बिट्टू उर्फ अमन कुमार एवं आदित्य कुमार दोनों पिता हृदय नारायण यादव को ग्राम लकड़ा पाताल, थाना धरहरा से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दूसरे मामले में धरहरा थाना कांड संख्या-43/26 के तहत शस्त्र अधिनियम के आरोपी प्रिंस कुमार पिता मुन्ना यादव, निवासी ग्राम फुलका, थाना जमालपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.