अलीगढ़, जुलाई 10 -- अलीगढ़, लोकेश शर्मा। मानसून की बारिश राहत के साथ एक खामोश खतरा भी लेकर आई है। अलीगढ़ सहित प्रदेश के कई शहरों में सर्पदंश (स्नेक बाइट) के मामलों में एक विशेष और बेहद खतरनाक ट्रेंड देखा जा रहा है। अस्पतालों के आंकड़ों और वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, इस सीजन में सबसे ज्यादा हमले 'कॉमन करैत' और 'स्पेक्टेकल्ड कोबरा' (नाग) के सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंता कॉमन करैत को लेकर है, जिसे विशेषज्ञ 'साइलेंट किलर' कहते हैं। यह सांप रात में चुपचाप बिस्तर या फर्श पर सो रहे लोगों को डसता है। इसके काटने पर न दर्द होता है, न सूजन। अलीगढ़ व आसपास के जिलों में पिछले कुछ दिनों में सर्पदंश के मामलों में तेजी आई है। डॉक्टरों और वन विभाग का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

बारिश और सर्पदंश का संबंध लगातार बारिश के का...